MP में मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा,बढ़ रहे सर्दी जुकाम के मरीज

भोपाल-मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि, सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन में लू जैसी तपन महसूस हुई थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश में तेज गर्मी बने रहने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मार्च महीने में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी दर्ज की जा रही है। भोपाल, इंदौर और रीवा-शहडोल संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। वहीं, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य से 3.1 से 4.6 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मार्च के पहले पखवाड़े में ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा खजुराहो, धार, गुना, दमोह, सागर, श्योपुर और मंडला में भी पारा 38 डिग्री या उससे अधिक रहा था। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया था। जबकि, भोपाल में 36.8 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493