MP में लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठगी

ग्वालियर-मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाकर साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए ठग महिलाओं को उनके साल 2023 में भरे गए आवेदन पत्र भेज रहे हैं और योजना में नाम जोड़ने या किस्त शुरू कराने के बहाने 1350 रुपये जमा कराने की मांग कर रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि महिलाओं के पुराने आवेदन पत्र और निजी जानकारी ठगों तक कैसे पहुंची।

ठग महिलाओं को यह विश्वास दिला रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना के तहत उन्हें दोबारा पंजीयन कराना होगा और इसके बाद योजना की मासिक किस्त 3000 रुपये तक कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह भ्रामक प्रचार भी किया जा रहा है कि योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत 31 अगस्त 2026 तक जिला, तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे। इसी झांसे में आकर कई महिलाओं ने भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन कर रुपये भी ट्रांसफर कर दिए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493