MP यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने यश घनघोरिया

भोपाल-मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस को नया कप्तान मिल गया है। जबलपुर के यश घनघोरिया को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भोपाल के अभिषेक परमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति बुधवार देर रात भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई। संगठन में यह बदलाव युवाओं के बीच नई ऊर्जा का संचार करने वाला माना जा रहा है।

यश घनघोरिया को एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद कड़ी मेहनत और समर्थन के बल पर मिला है। युवा कांग्रेस के चुनाव में उन्होंने 3.36 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए, जो सबसे ज्यादा थे। जबलपुर पूर्व के विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र यश को प्रदेश के कई विधायकों का समर्थन भी प्राप्त था। सदस्यता अभियान के दौरान भी यश की टीम ने सबसे मजबूत नेटवर्क खड़ा किया था, जिससे उनका पलड़ा भारी रहा।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अब यश जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे, जिसमें प्रदेशभर के सक्रिय युवा नेताओं को जगह मिलेगी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक परमार, देवेंद्र सिंह दादू और शिवराज यादव को जिम्मेदारी दी गई है। अब जिला स्तर पर चुने गए अध्यक्ष अपनी टीम बनाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह नई टीम प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने पर फोकस करेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493