MP विधानसभा:ट्रैक्टर लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA, पुलिस से झूमाझटकी

भोपाल-देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के मुद्दे पर चर्चा हेतु सोमवार को MP विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। सदन में ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर चर्चा के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

इससे पहले कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मंत्रालय के आगे बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया गया। शाह का कहना है कि उन्होंने ट्रैक्टर का पास बनवाया था, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति नहीं है।

इसी बात को लेकर पुलिस और विधायक के बीच जमकर बहस हुई और धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में विधायक सदन में गेंहू का गठ्‌ठा लेकर चले गए। सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी ने कहा कि वर्तमान सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाए, ताकि वे अपनी भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह फैसलों को टालना महिलाओं के साथ न्याय नहीं है।

उन्होंने मांग की कि अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए भी “कोटे के भीतर कोटा” का प्रावधान किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि सशक्त नारी से ही सशक्त परिवार और देश बनता है। सोलंकी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था—एक तरफ 500 पुरुष खड़े हों और दूसरी तरफ 20 महिलाएं साथ खड़ी हो जाएं, तो देश बदला जा सकता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493