MP सरकार फिर 4100 करोड़ का कर्ज लेगी

भोपाल-मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज ले रही है। राज्य सरकार दो अलग अलग ऋण के रूप में कुल 4100 करोड़ रुपए लेगी। इनकी ब्याज राशि 9 और 15 साल में चुकाई जाएगी। मार्च माह में राज्य सरकार द्वारा लिया जानेवाला यह तीसरा ऋण होगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर कुल 5 लाख 8 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में सरकारी कर्ज 89000 करोड़ और केवल मार्च का ही 16200 करोड़ का कर्ज हो जाएगा।

राज्य सरकार का मार्च का यह तीसरी बार का कर्ज होगा। इससे पहले बीजेपी की मोहन यादव सरकार ने 10 मार्च को 5800 करोड़ रुपए के तीन कर्ज लिए थे। इनमें 1900 करोड़ रुपए 10 साल, 1700 करोड़ रुपए 14 साल और 2200 करोड़ रुपए 21 साल के लिए हैं।इससे पहले 3 मार्च को भी 6300 करोड़ रुपए के चार अलग-अलग कर्ज लिए गए थे।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481