मप्र:खातियार गिर ईको रीजन वेटलेण्ड को देश के नये रामसर साइट में शामिल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन

भोपाल-पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग की अध्यक्षता में आज पर्यावरण परिसर में हुई राज्य वेटलेण्ड प्राधिकरण की बैठक में चम्बल अभयारण्य के खातियार गिर ईको रीजन वेटलेण्ड को देश के नये रामसर साइट में शामिल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में भोज वेटलेण्ड सहित 4 रामसर साइट हैं। इनमें से इंदौर की यशवंत सागर और सिरपुर तालाब, माधव राष्ट्रीय पार्क शिवपुरी के साख्य सागर को पिछले वर्ष केन्द्र शासन से रामसर साइट का दर्जा मिला है।

केन्द्र शासन की एनपीसीए योजना में धार वेटलेण्ड कॉम्पलेक्स (धूपसागर, देवीसागर और मुंजसागर) और गिरवर तालाब शाजापुर की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। धार वेटलेण्ड कॉम्पलेक्स के लिये परियोजना राशि 37 करोड़ 14 लाख और गिरवर तालाब के 6 करोड़ 69 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रदेश में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 15 हजार से अधिक तालाबों का संरक्षण सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन अनुसार किया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493