MP-CG को 4,254 करोड़ की रेल सौगात

नई दिल्ली-केंद्र सरकार ने मध्‍य प्रदेश के शहडोल संभाग से जुड़ी 4,254 करोड़ की 2 बड़ी रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये दोनों परियोजनाएं एमपी-सीजी की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेंगी.
मोदी कैबिनेट ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 2 मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. 4,254 करोड़ रुपये की लागत से 288 किमी लंबी कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन का निर्माण किया जाएगा. जिसका काम पूरा करने का लक्ष्य साल 2029-30 तक रखा गया है.

इन परियोजनाओं से शहडोल, अनूपपुर, बिलासपुर और दुर्ग के बीच ट्रेनों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. नई ट्रेनों के चलने की राह भी आसान होगी. सबसे खास बात यह है क‍ि नई रेल लाइन से मप्र के बांधवगढ़ और अमरकंटक जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493