मप्र : कोरोना सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री के प्रयासों को विफल करती फोटो पोस्ट की उनकी पार्टी के आईटी प्रमुख ने

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज आडियो कान्फ्रेंसिंग के समय का एक फोटो भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रमुख शिवराज सिंह डाबी ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट की है,इस फोटो में मुख्यमंत्री के कक्ष में डाबी एक अन्य व्यक्ति के साथ सोफ़े पर बैठे नजर आ रहे हैं और उन्होने सोशल डिस्टेन्स के नियमों का पालन नहीं किया तथा मास्क भी नहीं पहने हुये हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज प्रदेश के बाहर फंसे हुये मजदूरों को 1000 रुपये मदद देने की घोषणा के दौरान आडियो कान्फ्रेंसिंग करने के समय का यह फोटो है।

मुख्यमंत्री के कई अधिकारी पूर्व में कोरोना पाजीटीव पाये गए हैं अतः इसके चलते मुख्यमंत्री की सुरक्षा में यह गंभीर चूक है ,जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैनलों के माध्यम से जनता को कोरोना से बचाव के तरीके बता रहे हैं वहीं यह फोटो उनकी सभी कोशिशों पर पानी फेरता दिख रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493