MP कांग्रेस:जीतू पटवारी बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी,चरणदास महंत होंगे छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष

भोपाल– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित हार के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ को पीसीसी चीफ पद से हटाकर जीतू पटवारी को यह जिम्मेदारी दी है। वहीं आदिवासी विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अटेर से युवा विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

वहीँ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वहीं दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493