मप्र:लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी मुख्यमंत्री शिवराज को भेंट की

bhopal news : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आष्टा में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए।  मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा तथा फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान रोड-शो के दौरान बस स्टेण्ड रोड से परदेसी पुरा, बुधवारा, गंज चौराहा, कॉलोनी चौराहा से कन्नौद रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। रोड-शो के लिए रास्ते और घरों को फ़ूलों, स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। 

रोड-शो के दौरान लाड़ली बहनों ने 45 फीट लम्बी राखी जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान का चित्र अंकित था उन्हें भेंट की। नगरवासियों एवं हितग्राहियों ने मंच पर तथा रोड-शो में हाथों में तख्ती लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान को जनहित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493