मॉडल मंडी एक्ट को एमपी में लागू न करने को लेकर सांसद नकुलनाथ ने CM शिवराज को लिखा पत्र

छिंदवाड़ा– सांसद नकुलनाथ ने कृषि उपज के क्रय-विक्रय से संबंधित नए मंडी एक्ट को किसान, व्यापारी और मजदूर विरोधी बताते हुए इसे मध्यप्रदेश में लागू ना करने की मांग की है. इस नए मंडी एक्ट में कई विसंगतियों का उल्लेख करते हुए सांसद नकुलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तमाम परिस्थितियों से अवगत कराया है. पत्र में नकुलनाथ ने बताया कि इस नए एक्ट के मध्यप्रदेश में लागू किये जाने से मंडी शुल्क की आय में न केवल भारी कमी आएगी, बल्कि राज्य की 259 मंडियों में कार्यरत लगभग 10 हजार कर्मचारियों का वेतन व सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान भी नहीं हो पाएगा. ये एक्ट प्रदेश के किसान, मंडीकर्मी व व्यापारियों के व्यापक हितों के विरुद्ध है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493