भोपाल. बीजेपी ने भोपाल नगर निगम से पार्षद पद के अपने दो उम्मीदवारों के टिकट वापस ले लिए हैं. जिन वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवार बदले गए हैं उनमें वार्ड 40 और 44 शामिल हैं. वार्ड 40 से सट्टा चलाने के आरोपी बाबू मस्तान की पत्नी मसर्रत का टिकट काट दिया गया है. जबकि वार्ड 44 से भूपेंद्र चौहान उर्फ पिंकी भदौरिया का टिकट वापस ले लिया गया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी की नीति आपराधिक प्रकरण के मामले में जीरो टॉलरेंस की है. ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि अगर किसी प्रत्याशी के आपराधिक प्रकरण सामने आते हैं तो उसकी दावेदारी को खारिज कर दिया जाएगा.
dharmpath.com dharmpath