भोपाल- मध्य प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। कुछ हिस्सों में तेज, तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। हालांकि अब राज्य में दोबारा अति बारिश की संभावना बनती दिख रही है। ट्रफ लाइन के आने से सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और दक्षिणी भाग में दिखेगा। क्योंकि यहां पानी जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को दो जिलों में अति बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
बैतूल और बुरहानपुर में ठंडी हवाएं जारी है। यहां तेज पानी गिर सकता है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश होगी। इसके अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी सहित बालाघाट में 4 इंच पानी बरसने का अनुमान है। वही स्वतंत्रता दिवस पर भी कई जिले भीगे हैं। जिनमें बड़वानी, धार, शाजापुर, नर्मदापुरम और भोपाल है।
dharmpath.com dharmpath