mp_election_2023:कांग्रेस भाजपा में असंतोष बरकरार

bhopal:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है। टिकट पर खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। कई विधान सभा से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और अपना असंतोष जताया। बीजेपी की 12 और कांग्रेस की 18 सीटों पर अभी भी टिकट बदलने की मांग उठ रही है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए अपने रूठों को मनाना मुश्किल हो रहा है। प्रत्याशियो की सूची जारी होने के बाद नाराज दावेदारों और उनके समर्थकों में असंतोष बना हुआ है। कार्यकर्ताओं का पार्टी मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी दोनों ही दलों के असंतुष्ट पार्टी वर्करों ने भोपाल स्थित भाजपा और कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इधर बढ़ते विरोध ने दोनों ही पार्टियों में शीर्ष नेताओं की नींद उड़ा दी है। दोनों ही दलों में नेता दिनभर डैमेज कंट्रोल में जुटे रहे। कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला ने असंतोष को खत्म करने की रणनीति बनाई। वहीं भाजपा में भूपेंद्र यादव, अश्वनी वैष्णव, वीडी शर्मा जेसे तमाम नेताओं ने रूठों को मनाने के लिए मोर्चा संभाला।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493