मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता, विधान सभा उपाध्यक्ष श्री हरवंश सिंह के निधन पर गहरादुःख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा कि मैं उनके निधन से स्तब्ध हूँ। कल ही श्री हरवंश सिंह जी से फोन पर बातहुई थी। इतनी जल्दी ऐसे छोड़ कर चले जायेंगे, कल्पना नहीं थी।
श्री चौहान ने दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि श्री हरवंश सिंह जी दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर विकास की बातकरते थे। वे शालीनता की राजनीति के पक्षधर थे। संसदीय ज्ञान के अच्छे जानकार, कुशल प्रशासन तथा योग्य संगठकथे। उन्होंने जनता की सेवा में जिन्दगी का बड़ा हिस्सा अर्पित किया। विधान सभा उपाध्यक्ष की आसंदी पर उन्होंने सदैवनिष्पक्षता का परिचय दिया। उनके जाने से प्रदेश ने वरिष्ठ राजनेता खोया है।
श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों, मित्रों, अनुयायियों को यह गहरा दुःखे सहन करने कीईश्वर से प्रार्थना की है।
dharmpath.com dharmpath