आत्मा में नवाजुद्दीन की एक्टिंग देख खुश हुआ उनका परिवार

nawazfmilyदेहरादून । दून के कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दकी व अभिनेत्री बिपाशा बसु अभिनीत फिल्म आत्मा को देख नवाजुद्दीन के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि राजधानी में फिल्म को मिला जुला रेस्पांस मिला है। परिजनों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब होगी। निर्देशक सुपर्ण वर्मा की फिल्म आत्मा शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई।

फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दकी दून के ही रहने वाले हैं, इसके चलते शहरवासियों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आया। दर्शकों के साथ-साथ नवाजुद्दीन के परिजन भी शाम को फिल्म देखने के लिए सिनेमाहाल पहुंचे। फिल्म देख कर परिजनों ने कहा कि फिल्म में नवाजुद्दीन व बिपाशा ने शानदार अभिनय किया है। वहीं दर्शकों का भी फिल्म को लेकर मिला जुला रेस्पांस देखने को मिला।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493