NCP नेता का मोदी कैबिनेट में शामिल होने से इनकार

नई दिल्ली-नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने को लेकर कई संभावित मंत्रियों के नामों की चर्चा हो रही है. इस बीच एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मंत्री पद लेने से मना कर दिया है.

प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘हमें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के बारे में सूचना मिली, लेकिन मैं स्वयं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री पहले रह चुका हूं. हमें खुशी है कि उन्होंने हमें सूचना दी, लेकिन मेरे लिए यह पद लेना थोड़ा कठिन है. जो अटकलें लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493