भारतीय जनता पार्टी को औकात में ला देंगे: नीतीश कुमार

nitish_kumarबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष, खासकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी बात सुनने का धैर्य नहीं है। छटपटाहट हो रही है, जब हमारे साथ थे, तब तितकी नहीं लगती थी। औकात में ला देंगे। फिर से वहीं जाएंगे जहां वे थे। पुनर्मूषको भव की स्थिति होगी। आश्चर्य है, हमसे इतना भयभीत क्यों हैं? जब अपनी बात कहते हैं तब हमलोग सुनते हैं। जब हमलोग कहते हैं तो भाग खड़े होते हैं। हंगामा खड़ा करते हैं।

इससे पहले भाजपा को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के योग्य करार देते हुए आज अपनी ही पार्टी से कहा कि वह जदयू नेता को निशाना बनाना बंद करे।

उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सहयोगी दल और जदयू के बीच पुल बनाना चाहते हैं। पटना साहिब से भाजपा के लोकसभा सदस्य सिन्हा ने जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर यहां संवाददाताओं से कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के काबिल हैं। इसके लिए डॉक्ट्रेट की जरूरत नहीं होती है। वह आज देश के कुछ अच्छे और सफल मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने सफलतापूर्वक बिहार में शासन किया है।

शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री पद के लिए सुयोग्य है। आपको इसके लिए डॉक्ट्रेट की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने बिहार में अच्छा शासन किया है। शत्रुघ्न ने कहा कि कई नेता इस पद के योग्य है। अंतत: पार्टी की ओर से चुने जाने और चुनाव में पर्याप्त सीट हासिल करने पर ही कोई प्रधानमंत्री बनता है।

सिन्हा ने कहा कि वह कुमार के साथ अच्छे निजी संबंधों के आधार पर राजग और जदयू के बीच पुल बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जदयू के साथ संबंध तोड़ने को धोखेबाजी कहने के पक्ष में नहीं हैं।

सांसद ने कहा कि किसी को भी सभी पुल नष्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि राजनीति संभावनाओं और लचीलेपन की कला है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज साथ नहीं है तो इसका यह अर्थ नहीं है कि हम कल भी साथ नहीं हो सकते।

सिन्हा ने कहा कि उनके कुमार के साथ भाई जैसे संबंध हैं और मुख्यमंत्री भी उन्हें काफी सम्मान देते हैं। उन्होंने राज्य में किए गए विकास कार्यों के लिए भी कुमार की प्रशंसा की। इस बयान पर सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बारे में पूछे जाने पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने टिप्पणी करने से इंकार किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493