o्रीलंका में 5 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो, 2 फरवरी (आईएएनएस)। o्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को स्थानीय जल में मछली पकड़ रहे पांच भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। नौसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी नौसेना कमान की एक नौसेना गश्ती ने द्वीप के उत्तर में स्थानीय जल में मछली पकड़ रहे पांच भारतीय मछुआरों को उनके जाल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नौसेना ने कहा, “मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जाफना मत्स्य निदेशक को सौंप दिया गया है।”

o्रीलंका सरकार ने कहा कि o्रीलंका के जल में भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ा जाता रहा है। इससे देश के जलीय संसाधन नष्ट हुए हैं और मृत सागर का निर्माण हुआ है।

पिछले महीने कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह और o्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरवीरा से मुलाकात के दौरान o्रीलंका ने लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद को खत्म करने का आग्रह किया था।

दोनों पक्षों के बीच मछुआरों से संबंधित मुद्दों का स्थायी रूप से हल निकालने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

o्रीलंका ने हाल में घोषणा की कि नौसेना और तटीय बलों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के बाद मछली पकड़ने की घटनाओं में 50 फीसदी कमी दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493