मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी-कमलनाथ का बयान

कमलनाथ का बड़ा बयान- मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर वह पुरानी पेंशन योजना (Old Pension System) वापस लाएगी. पुरानी पेंशन योजना की जगह केंद्र सरकार 2004 में एक नई योजना लाई थी और मध्य प्रदेश ने भी इस विकल्प को चुना था. कमलनाथ ने सुबह में ट्वीट किया, ‘‘शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से बहाल किया जाएगा.’’ भारतीय जनता पार्टी के सचिव रजनीश अग्रवाल ने इस घोषणा को महत्व नहीं देते हुए कहा कि कमलनाथ का इतिहास वादों को पूरा नहीं करने का रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493