मध्यप्रदेश जनजाति संग्रहालय के खुलने और बंद होने का समय परिवर्तन

फरवरी माह से दोपहर 12 से रात 8 बजे तक रहेगा खुलेगा संग्रहालय

भोपाल :मध्यप्रदेश  जनजातीय संग्रहालय के पर्यटकों और दर्शकों के लिए खुलने एवं बंद होने का समय परिवर्तन किया गया है। संग्रहालय 1 फरवरी से 31 अक्टूबर तक मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। माह नवंबर से जनवरी तक संग्रहालय दोपहर 12 से रात्रि 7 बजे तक खोला जाएगा। 

मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध की विशिष्टता को स्थापित करने तथा उसकी बहुरंगी, बहुआयामी संस्कृति को बेहतर रूप से संयोजित करने का कार्य जनजातीय संग्रहालय में किया गया है। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदायों के आवास के वास्तुगत, शिल्पगत और व्यवहारगत रूपों को प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में 6 अलग-अलग कलाओं और शिल्प माध्यमों की दीर्घाएँ हैं, जिनमें जनजातीय जीवन की झलक, उनके परिवेश, खेल, संस्कृति, देवलोक आदि देखने को मिलते हैं। प्रत्येक दीर्घा में जिज्ञासुओं, शोधार्थियों के लिए कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जिससे उस दीर्घा विशेष के बारे में हिंदी अथवा अंग्रेजी में विस्तार से जाना-समझा जा सकता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493