लगातार होते बलात्कारों से हमारे सिर शर्म से झुके हैं : सोनिया गांधी

sonia gandhiसोनीपत: महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि महिलाओं से बलात्कार और अन्य तरह की हिंसा बार-बार होने से ‘हमारे सिर शर्म से झुक गए हैं। कन्या भ्रूणहत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चिंता जताते हुए सोनिया ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में मुश्किलों के सामने झुके नहीं और उनका साहस के साथ सामना करें, क्योंकि देश को सभी जिम्मेदार पदों पर उनकी जरूरत है।

सोनिया की ये टिप्पणियां ऐसे दिन आई हैं, जब देश आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।

सोनिया ने यहां भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और एक महिला मेडिकल कालेज के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस तरह की घटनाएं (बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अपराध) देशभर में हो रही हैं। बलात्कार तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कारण हमारे सिर शर्म से झुक गए हैं।

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से निबटने के लिए जल्द ही एक विधेयक पारित किया जाएगा। उन्होंने देशभर में महिला बैंक खोलने और निर्भया कोष के लिए सरकारी बजट में एक-एक हजार करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पिता की संपत्ति में हिस्सा देने और यौन उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया गया है।

महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए सोनिया ने कहा कि बलात्कार की पीड़ितों तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों की अन्य पीड़ितों के कलंक को धोने के लिए मजबूत कदम उठाए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना शिक्षित लड़कियों तथा हर किसी की जिम्मेदार है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493