मप्र भाजयुमो अध्यक्ष पदभार ग्रहण में कार्य वाले कार्यकर्ता नदारद-निगम सफाई कर्मियों से बंटवाया गया भोजन

14666142_1594326677543116_3905532036419097516_n(भोपाल)– मप्र भाजपा मुख्यालय में आज युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय की ताजपोशी की गयी .कार्यकर्ताओ को एकत्र किया गया जिनमें वे मुख्य थे जो चेहरे रोजाना भाजपा मुख्यालय में दिखते हैं .हद तो तब हो गयी जब नगर -निगम के जो कर्मचारी कार्यक्रम के पहले एवं बाद में होने वाली सफाई के लिए उपस्थित थे उनकी टीम को कार्यकर्ताओं को भोजन के पैकेट वितरित करने का जिम्मा दे दिया गया .बात साफ़ थी की भीड़ कार्यकर्ताओं की नहीं थी अपितु कुछ नेताओं ने युवाओं को एकत्रित कर जमाखर्ची बढाने का कार्य पूरा किया गया था .

साफ़ दिख रहा था की भाजपा के परम्परागत कार्यकर्ता उस भीड़ में नहीं के बराबर थे .दो तरह के भोजन पैकटों का इंतजाम था एक वो जो भाजपा कार्यालय के अन्दर अभिलाष पांडे के ख़ास समर्थकों को बांटे जा रहे थे दुसरे वो जो भाजपा कार्यालय परिसर में पोलीथीन पैकटों में बांटा जा रहा था इसे बांटने के लिए कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हुए तब नगर-निगम के दारोगा को निर्देशित कर सफाई कर्मियों को उसे बांटने में तैनात किया गया.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493