(खुसुर-फुसुर)– भोपाल जेल ब्रेक मामले में नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं ,सूत्रों ने बताया की जेलर और अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों को सिमी आतंकवादी उनके परिवारजनों की दैनिक गतिविधियो की जानकारी दे कर धमकाते थे .सिमी आतंकवादी कर्मचारियों के बच्चों के स्कूल एवं किस वाहन से वे जाते हैं तक की जानकारी दे कर्मचारियों के मन में भय उत्पन्न करते थे .सिमी आतंकवादियों को जेल के बाहर की पल-पल की खबर मिलती थी.इस हेतु वे शहर में अपने सूत्रों का इस्तेमाल करते थे एवं जेल में कुछ कर्मचारी भी इन आतंकवादियों से वैचारिक सम्बन्ध के तहत सूचना उपलब्ध करवाते हैं .
इस तरह आतंकवादी कर्मचारियों एवं जेलर पर मानसिक दबाव बना कर अपना डर बनाए रखते थे एवं अपनी कार्ययोजना को अंजाम देते थे .सिमी आतंकवादियों का कुछ कैदी सम्मान भी करते थे जो इनकाउन्टर के बाद उनसे सम्बन्ध होने से ही मना करने लगे हैं.
dharmpath.com dharmpath