मप्र:कांग्रेसी विधायक मुकेश नायक का मन नहीं लग रहा विधानसभा में

नायक(खुसुर-फुसुर)– मप्र विधानसभा में नेता प्रत्तिपक्ष न बन पाने के बाद विधायक मुकेश नायक अब अनमने नजर आते हैं .बजट चर्चा पर बीती रात गंभीरता से तैयारी करने के बाद आज उन्होंने चर्चा शुरू की लेकिन वे भोजन अवकाश के पूर्व ही सदन से बाहर निकल गए .

सदन में बिदुवार हमले के लिए मुकेश नायक जाने जाते हैं लेकिन आज जब वे बाहर निकले तब पत्रकारों ने उनसे बात करनी चाही लेकिन वे बड़े बुझे मन से यह कहते हुए बाहर चले गए की “मन नहीं है”.

मुकेश नायक का नाम अंतिम समय में नेता-प्रतिपक्ष की दौड़ से कटने के बाद से नायक का मन अब सदन में नहीं लग रहा है .सूत्र बताते हैं की आत्म-विशवास से लबरेज मुकेश नायक का यह सुस्त -स्वरूप पहले कभी नहीं दिखा .अब बजट पर चर्चा सोमवार को जारी रहेगी.वेंटिलेटर पर चलती कांग्रेस में यह बदलाव क्या जान फूंक पात़ा है या नहीं चर्चा का विषय है .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493