मप्र भाजपा: चित्रकूट चुनाव में अपना जलवा दिखाने की भूख

MP-BJP-HQ-1(खुसुर-फुसुर)– आज मप्र में चित्रकूट चुनाव का प्रचार थम रहा है .कांग्रेस ने अपना दम दिखाया है किन्तु सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने संगठन , मुख्यमंत्री,आठ मंत्रियों सहित तमाम  सीमावर्ती राज्यों के नेताओं  को एक विधानसभा में झोंक दिया. यह  भाजपा की कार्य शैली रही है इसमें कुछ नया नहीं.

खुसुर-फुसुर  यह है कि इस चुनाव प्रचार से प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं उनकी टीम को दूर रखा गया चुनाव की जिम्मेदारी संभाले महामंत्री मीडिया प्रभारी को दरकिनार कर स्वयं अपने नाम से सूचनाएँ मीडिया को जारी करते रहे इस बहती गंगा में पूर्व मीडिया प्रभारी ने भी अपनी खूब दूकान चलाई और सूचनाएँ वे अपने माध्यम से चुनाव की जानकारियाँ पत्रकारों को परोसते रहे खैर अब देखना है की संगठन की व्यवस्था को अनदेखा कर ये नेताजी लोग आने वाले समय में की पैंतरे चलते हैं .ख़ास यह है की दोनों एक ही जिले का होने का दम भरते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493