उप्र: विवेक तिवारी हत्याकांड,यूपी पुलिस के बाग़ी तेवर! आरोपी प्रशांत चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिसवालों ने बांधी काली पट्टी
October 4, 2018
99 Views
लखनऊ-विवेक तिवारी की हत्या के आरोप में सिपाही प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी के बाद से यूपी पुलिस बाग़ी तेवर में है. कभी प्रशांत के परिवार के लिए पैसे जुटाने की मुहिम चला रही है, तो कभी काली पट्टी बांधे कर गिरफ़्तारी का विरोध कर रही है. एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के आरोप में सिपाही प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी के बाद से यूपी पुलिस बाग़ी तेवर में है. कभी प्रशांत के परिवार के लिए पैसे जुटाने की मुहिम चला रही है, तो कभी काली पट्टी बांधे कर प्रशांत चौधरी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रही है. इतना ही नहीं पुलिस में विभाग में विद्रोह की भी धमकी दी जा रही है. सवाल इस बात का है कि जब सोशल मीडिया में इस तरह की मुहिम चलाई जा रही है तो क्या इसकी जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को नहीं है. यह भी अपने आप में हैरत भरा कि जब कांस्टेबलों पर लगे आरोप को सीएम योगी सहित यूपी पुलिस के आलाधिकारी भी मान रहे हैं तो फिर इस तरह की मुहिम चलाने के पीछे क्या पुलिस विभाग में अनुशासन की साफ धज्जियां नहीं उड़ रही हैं.