भोपाल-नियाज अहमद पीएचई विभाग के उप सचिव है. उनका 17 साल की नौकरी में 10 जिलों में 19 बार तबादला हो चुका है. नियाज अहमद खान अब तक 5 नॉवल लिख चुके हैं. नियाज का अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर आधारित उपन्यास काफी चर्चा में रहा.
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में एक अधिकारी के सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप मच गया है. पीएचई विभाग के डिप्टी सेक्रेट्री नियाज अहमद खान ने अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल द्वारा बैठक से बाहर निकाले जाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगया है. नियाज अहमद ने इस सिलसिले में मुख्य सचिव से लिखित में शिकायत भी की है.नियाज अहमद पीएचई विभाग के उप सचिव है. उनका 17 साल की नौकरी में 10 जिलों में 19 बार तबादला हो चुका है. नियाज अहमद खान अब तक 5 नॉवल लिख चुके हैं. नियाज का अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी पर आधारित उपन्यास काफी चर्चा में रहा. इसके अलावा वे तीन तलाक पर भी लिख चुके हैं, जिसका उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा. नियाज ने गुना में अपर कलेक्टर रहने के दौरान ओडीएफ घोटाला उजागर किया था.
dharmpath.com dharmpath