(खुसुर-फुसुर) – लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का भोपाल टिकट सबसे अधिक राजनैतिक दांव-पेंचों में फंस गया है.खजुराहो टिकट की घोषणा के साथ ही यह टिकट भी घोषित होना था जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम तय था लेकिन अंतिम समय में किसी के अड़ंगा लगाने से टिकट रोक दिया गया ,खजुराहो टिकट बीडी शर्मा को उमा भारती के इस आश्वासन पर मिला की वे बीडी को वहां से जितवा लाएंगी,बीडी शर्मा के टिकट के लिए संघ के दो आला पदाधिकारी अड़े हुए थे। अब मामला भोपाल का बचता है यहाँ से जो सबसे अधिक मना कर रहा उसी के चुनाव लड़ने की सम्भावना अधिक हो गयी है यानी उमा भारती अब देखना है वे पार्टी को अपनी और कितनी खुशामद करवा लेती हैं।
dharmpath.com dharmpath