इस नाम के व्यक्ति होते हैं ज्यादा खर्चीले

shoppingअंग्रेजी का अंतिम अक्षर है ‘जेड’। इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वह तुनक मिजाज होते हैं। यह जीवन में किसी चीज को जल्दी गंभीरता से नहीं लेते हैं। फिर चाहे वो धन का मामला हो या पैसे से जुड़ा। इस नाम के व्यक्तियों में बदले की भावना प्रबल रहती है।

लेकिन आमतौर पर इनका यह स्वभाव तभी सामने आता है जब कोई इनके स्वाभिमान को हानि पहुंचाने की कोशिश करे अन्यथा आमतौर पर यह शांत और संयमित होते हैं। इस नाम के अक्षर वाले व्यक्ति काफी कल्पनाशील और तेज दिमाग वाले होते हैं। यह हर पल कुछ न कुछ नया सोचते हैं, खाली बैठना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

इनमें किसी भी बात की गहराई तक पहुंचने की प्रबल चाहत होती है इसलिए वैज्ञानिक, लेखक, दार्शनिक के तौर पर अपनी खूबियों का लाभ प्राप्त कर पाते हैं। इनमें मानवीय गुण भरपूर होता है। पारंपरिकता और प्राचीन मान्यताओं की बजाय नई सोच में विश्वास रखते हैं।

सामाजिक कार्यों में इनकी रूचि होती है। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए ऐसे लोग सदैव तत्पर रहते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य इनका बहुत साथ नहीं देता है। जितना धन संचित करते हैं उतना ही खर्च का रास्ता बनता रहता है। घूमना-फिरना और नए-नए स्थानों को देखना इन्हें काफी पंसद होता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493