पेरू में राजनीतिक उथल-पुथल, राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो निष्कासित

लीमा (पेरू)। पेरू में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। पेरू कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को निष्कासित कर उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति नियुक्त किया है। पेरू के 200 साल से ज्यादा के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है।

इससे पहले ड्रो कैस्टिलो ने विधायिका को भंग करने के साथ आपातकालीन सरकार स्थापित करने की कोशिश की। इसके बाद पेरू कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया। 130 सदस्यीय कांग्रेस में 101 विधायकों ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया।

इस घटनाक्रम पर मेक्सिको के विदेश मामलों के सचिव मार्सेलो एबरार्ड ने कहा कि इस वजह से 14 दिसंबर को लीमा में होने वाले प्रशांत गठबंधन शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया गया है। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के प्रशासन ने पेरू में राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई है। उधर, कैस्टिलो ने आधीरात जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493