जनता, शासकीय सेवकों के लिये सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास : मुख्यमंत्री श्री चौहान

shivraj-singh-karmchariमुख्यमंत्री का कर्मचारी संघों ने माना आभार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य के शासकीय सेवकों के लिये जो भी बेहतर से बेहतर होगा वह आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सदैव ही विकास के विभिन्न कार्यों और प्राथमिकताओं में संतुलन के साथ जनता और शासकीय सेवक के लिये सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास रहा है। श्री चौहान गुरूवार को शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा तीसरा समयमान-वेतनमान देने की घोषणा के लिये उनका आभार ज्ञापित करने कर्मचारी नेताओं का प्रतिनिधि-मंडल मुख्यमंत्री निवास आया था।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक उसकी आवश्यकताओं के साथ ही अभिरूचि अनुसार जीवन जीये। रोटी, कपड़ा, शिक्षा, इलाज और मकान की बुनियादी जरूरतों के साथ मन और बुद्धि की आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ने जनता और शासकीय सेवकों के सहयोग से विकास की लम्बी छलांग लगायी है।

अध्यक्ष गौ-संवर्धन बोर्ड श्री शिव चौबे ने कहा कि मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारी मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण हैं। वे केवल अधिकार की बात नहीं करते हैं। कर्त्तव्यों के प्रति भी सचेत हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड आपदा के समय प्रदेश के शासकीय सेवकों ने मात्र बीस मिनट में राहत कार्यों के लिये करोड़ों रूपये की राशि उपलब्ध करवा दी थी। अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ श्री सुधीर नायक ने भी संबोधित किया। संचालन प्रान्ताध्यक्ष मध्यप्रदेश निगम-मण्डल कर्मचारी संघ श्री अजय श्रीवास्तव नीलू ने किया।

इस अवसर पर प्रान्ताध्यक्ष मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ श्री अरूण द्विवेदी, संरक्षक तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ श्री एल.एन.कैलाशिया, प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ श्री एम.पी. द्विवेदी, प्रान्ताध्यक्ष मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन श्री संग्राम सिंह बैस, संरक्षक मध्यप्रदेश नर्सेस एसोसिएशन श्रीमती रामरती यादव, प्रान्ताध्यक्ष मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ श्री निहाल सिंह जाट, प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ श्री ओ.पी. कटियार, लक्ष्मीनारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493