RAC यात्रियों की बल्ले-बल्ले! भारतीय रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा

नई दिल्ली-भारतीय रेलवे ने आरएसी यानि Reservation Against Cancellation टिकट धारकों के लिए एक खुशखबरी भरा फैसला लिया है. अब एसी कोच में आरएसी टिकट पर सफर करने वाले हर यात्री को पूरी बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाएगी. जैसे कि कंफर्म टिकट यात्रियों को मिलती है. यह सुविधा उन्हें समान अधिकार देती है और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाती है.आरएसी टिकट वाले यात्रियों को साइड‑लोअर बर्थ की आधी सीट मिलती थी और अक्सर दो यात्रियों को एक ही बेडरोल साझा करना पड़ता था. इससे यात्रियों को असुविधा, झगड़े और शिकायतों की स्थिति उत्पन्न होती थी.

इन यात्रियों को पैकेट बंद बेडरोल किट प्राप्त होगी, जिसमें दो बेडशीट, एक कंबल, एक तकिया और एक तौलिया शामिल होगा. अब प्रत्येक यात्री को व्यक्तिगत बेडरोल मिलेगा, जिससे सुविधा और स्वच्छता दोनों सुनिश्चित होंगे.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493