राजस्थान : दो मुस्लिम विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली

राजस्थान विधानसभा में 20 और 21 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई. इस दौरान दों विधायकों ने संस्कृत भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली है.

संस्कृत में शपथ लेने वाले ये विधायक हैं, कांग्रेस के ज़ुबैर ख़ान और बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय जीते यूनुस ख़ान.

अलवर की रामगढ़ सीट से जीते कांग्रेस विधायक ज़ुबैर ख़ान और बीजेपी से बागी हो कर डीडवाना सीट से निर्दलीय चुनाव जीते यूनुस ख़ान ने संस्कृत भाषा में शपथ ली.

ज़ुबैर ख़ान की पत्नी सफिया ज़ुबैर ख़ान पिछली बार विधायक चुनी गईं थी. इस बार कांग्रेस ने सफिया ख़ान का टिकट काट कर उनके पति ज़ुबैर ख़ान को टिकट दिया. ज़ुबैर ख़ान चौथी बार विधायक चुने गए हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493