सोनीपत। महंत हेमंत दास ने कहा कि राम नाम के अंदर ही संसार का मर्म छुपा हुआ है। राम के नाम के सहारे ही इस संसार रूपी दरिया को पार किया जा सकता है। रविवार को सिक्का कॉलोनी स्थित श्री सत जिंदा कल्याणा हनुमान मंदिर के 30वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति सच्ची आस्था रखने से मनुष्य इस भवसागर को पार कर सकता है। सभी सच्चाई के प्रति आस्था रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई व अच्छाई ऐसे साधन है जिसके बलबूते सभी बुराइयों को मिटाया जा सकता है। यही मनुष्य व परमात्मा का मेल संभव करवा सकते है। इस दौरान आयोजित हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
dharmpath.com dharmpath