Redmi के 32 इंच टीवी ₹9,999 में मिल रहा है

भोपाल:अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट चल रही है. खासतौर से टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप अपने घर का टीवी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये बिल्कुल ठीक समय है. Redmi के 32 इंच टीवी पर 60% का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 9999 रुपये हो गई है.

रेडमी के 32 इंच वाले HD रेडी स्मार्ट टीवी की एमआरपी वास्तव में 24999 रुपये है. इस टीवी पर अमेजन 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है. इसके बाद टीवी की कीमत 24999 रुपये से घट कर 9999 रुपये हो गई है.

अगर आप icici बैंक कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 1500 रुपये की और छूट मिल रही है. अगर आप बैंक ऑफर का लाभ उठाते हैं तो इस टीवी को आप सिर्फ 8499 रुपये में खरीद सकते हैं.

बता दें कि रेडमी की ये टीवी, स्मार्ट टीवी है. इसमें Netflix, ऐप स्टोर के 12000 से ज्यादा ऐप्स, Prime Video, Disney+ Hotstar आदि का सपोर्ट है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493