रामनवमी पर 20 लाख लोगों ने सरयू में लगाई डुबकी

sruriverफैजाबाद। ब्रहम मुहूर्त प्रारंभ होने से पूर्व ही सरयू तट पर भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला, कौसल्या हितकारी की गूंज देर तक अयोध्या के मंदिरों में छाई रही। कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी का गायन कर रहे 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में पुण्य की डुबकी लगाई। उन्होंने हनुमानगढ़ी समेत विभिन्न मंदिरों में मत्था टेका।

श्रद्धालुओं ने रामजन्मोत्सव में नाचते गाते हुए आनंद लिया और खरीदारी कर आगे बढ़े। प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव तो अपराह्न 12 बजे प्रारंभ हुआ, लेकिन कनकभवन हो या हनुमानगढ़ी अथवा श्रीराम जन्मभूमि हर तरफ श्रद्धा का सागर ब्रंा मुहूर्त से पहले ही हिलोरें ले रहा था। सुबह होते-होते सरयू तट श्रद्धालुओं से पट गया। अयोध्या में भीड़ संभालने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। बढ़ते जनसैलाब ने अयोध्या के घाटों पर स्नान कर उगते सूरज को जलाभिषेक किया और नागेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493