RGPV विश्वविद्यालय में पेपर लीक,3 छात्र गिरफ्तार

ग्वालियर- मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तकनीकी यूनिवर्सिटी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों में है। ग्वालियर में 6 अप्रैल को आयोजित डिप्लोमा फार्मेसी की पूरक परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर व्हाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचा दिया गया था। इसके बदले 700 से 1000 रुपए तक वसूले गए थे। मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। जबकि, इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा एक कंप्यूटर ऑपरेटर अभी फरार है।

यह मामला डिप्लोमा फार्मेसी के हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी विषय की पूरक परीक्षा से जुड़ा है, जो 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ग्वालियर के आरएनएस फार्मेसी कॉलेज केंद्र के बाहर कुछ छात्रों के मोबाइल फोन में वही प्रश्नपत्र देखा गया जो बाद में परीक्षा में आया। इससे परीक्षा की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परीक्षा के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ छात्र मोबाइल पर प्रश्नपत्र दिखाते हुए पैसों की बातचीत करते नजर आए। यह वीडियो आरजीपीवी के परीक्षा नियंत्रक योगेंद्र राठौर तक भी पहुंचा। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस जांच शुरू हुई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493