• हमारे बारे में
  • विज्ञापन
  • संपर्क करें

dharmpath.comdharmpath.com dharmpath

  • धर्मपथ
  • विश्व
  • भारत
  • राज्य का पन्ना
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • विज्ञान
  • पर्यटन
  • प्रशासन
  • खुसुर फुसुर
  • ब्लॉग से
  • धर्म-अध्यात्म

RSS मानहानि केस: कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली अग्रिम जमानत

July 4, 2019 102 Views

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अग्रिम जमानत मिल गई है. राहुल गांधी के खिलाफ एक आरएसएस कार्यकर्ता ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि राहुल गांधी ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा था.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने आपको बेकसूर बताया. इसके बाद कोर्ट ने 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दिया. पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जमानत ली. बता दें कि गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरु में उनके घर के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस दौरान, राहुल गांधी की अगुआई में पार्टी नेता कृपाशंकर सिंह, बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, संजय निरूपम अदालत के अंदर मौजूद रहे. जब राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए मुंबई पहुंचे तो एयरपोर्ट के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए. कांग्रेस समर्थकों ने ‘राहुल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे लगाए.

शिकायतकर्ता ध्रुतिमन जोशी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और सीपीएम नेता सीताराम येचुरी पर भी ऐसे मामले दायर किए थे जिन्हें खारिज कर दिया गया था. जोशी ने अपनी याचिका में कहा कि लंकेश की हत्या के मुश्किल से 24 घंटों के बाद ही राहुल गांधी ने हत्या के लिए आरएसएस और उसकी विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया था.

महाराष्ट्र में राहुल गांधी के खिलाफ किसी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई यह दूसरी याचिका है. इससे पहले 2014 में, एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी. वह मामला ठाणे में भिवंडी अदालत में लंबित है

वहीं, खबर है कि राहुल गांधी आगामी हफ्ते में कई केसों पर सुनवाई के चलते अपनी अमेरिका यात्रा को रद्द कर सकते हैं. उन पर पटना और अहमदाबाद में भी केस दर्ज हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से दूरी बना सकते हैं.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. राहुल गांधी के मुताबिक, उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि पार्टी 542 में से केवल 52 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई. राहुल ने कहा कि बीजेपी की व्यापक जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरएसएस का लक्ष्य अब पूरा हो गया है.

 

 from aajtak
Share

About Dharm Path

Previous देवास के आसपास औद्योगिक पार्क के लिये जमीन तलाशने के निर्देश
Next विश्व कप : आज अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने

Related Articles

मध्य प्रदेश:वन्य जीव प्रबंधन के लिए बनेगी राज्य स्तरीय टास्क फोर्स

October 10, 2026

भोपाल में किसान आंदोलन खत्म

July 30, 2026

ट्रंप ने भारत को दी बड़ी चेतावनी, वेनेजुएला हमले को लेकर कहि ये बात

January 5, 2026

Contact Us

Editor:
Anil kumar singh
Email: dharmpath.editor@gmail.com
Mobile: 07552481893
Address: 21, Laharpur, Bhopal, M.P.

Archives

RSS Feed News

  • जागरण और भंडारे के बाद अचानक लापता हुई 65 वर्षीय दुर्गा देवी, मां की तलाश में दर-दर भटक रहा इकलौता बेटा केदारनाथ, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से परिवार चिंतित
  • गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ने का आरोप, पिता गंभीर बीमार और 15 वर्षीय बहन के साथ सड़क पर आया युवक; पटवारी, तहसीलदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
  • जमीन खरीदने के लिए लिया कर्ज बना मुसीबत, ब्याज का हिसाब बढ़कर 1 लाख 83 हजार रुपये पहुंचा; महिला ने गाली-गलौज और परिवार को धमकी देने का लगाया आरोप

  • भारत
  • विश्व
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • विज्ञान
*

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493