संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का टायटल द वर्जिन ट्री होगा। इस फिल्म के संजय दत्त की कंपनी थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने फिल्म निर्माता दीपक मुकुट के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। अपनी इस फिल्म की जानकारी संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा कर दी है।

फिल्म के इस मोशन पोस्टर में डरावनी आवाजों के साथ-साथ फिल्म की हॉरर थीम दिख रही है। इसके साथ ही इसमें फिल्म के सभी स्टारकास्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। द वर्जिन ट्री में संजय दत्त के साथ अभिनेता सनी सिंह, मौनी रॉय, पलक तिवारी और आसिफ खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत सचदेवा ने लिखी है। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म में अभिनय के साथ -साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी से भरपूर होगी, जिसका निर्देशन सिद्धांत सचदेवा करेंगे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493