शिवराज सिंह के साले संजय मसानी बने मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष

भोपाल, 15 जुलाई – मध्यप्रदेश में दल-बदल की चल रही बयार के बीच कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है। मसानी ने विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, मगर हार गए थे। पार्टी की प्रदेश इकाई के सह स्थायी मंत्री संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को मसानी की नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने वरिष्ठ नेता संजय मसानी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक भी बनाया गया है।

पार्टी ने मसानी को उप-चुनाव वाले क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए काम करेंगे। राज्य में 25 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने वाले हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493