जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर

जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आईं। इस शो में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर कमेंट किए। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफ किया है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आंध्र प्रदेश में देवदर्शन करने पहुंचे।

जाह्नवी और शिखर एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि बाद में ये फिर से एक हो गए और अब ये रिलेशनशिप में हैं। उन्हें अक्सर देवदर्शन जाते हुए भी देखा जाता है। शुक्रवार को जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना करने गईं। उनका और शिखर का दर्शन के लिए जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

अब शिखर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सारा तेंदुलकर के साथ हैं। शिखर और सारा ने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की। बाद में दोनों कार में एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आते हैं। उनके इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिखर और सारा अच्छे दोस्त हैं। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बीच नेटिजेंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने कमेंट्स में जाह्नवी कपूर और शुबमन गिल का जिक्र करते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं। सारा और शुबमन की डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं। जाह्नवी ने हाल ही में शिखर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493