भोपाल – मप्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में समर्थित विधायकों के साथ शामिल होने की खबर सिंधिया द्वारा कांग्रेस हाईकमान पर दबाव डालने की रणनीति निकली।सूत्रों ने बताया की मप्र में नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है और सिंधिया अपना राजनैतिक उज्जवल भविष्य उसमें तलाश रहे हैं इसलिए उन्होंने स्वयं इस खबर को वायरल करवाया ताकि कांग्रेस संगठन दबाव में रहे और उन्हें अध्यक्ष बना दिया जाय.उनके समर्थक विधायक भी इस सच्चाई से अनजान थे क्योंकि महाराज से मुलाक़ात ही कठिन होती है और संवाद भी उतना जितना महाराज चाहें।
सिंधिया के करीबी इसे उनके प्रति दुष्प्रचार बता रहे हैं और इसी भ्रम से सिंधिया अपने लक्ष्य पर निशाना साधने में लगे हुए हैं ,अब देखना है भाजपा के कंधे पर बन्दूक रख सिंधिया निशाना कितना साध पाते हैं।
dharmpath.com dharmpath