वरिष्ठ वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर शाहिद जमील ने इस्तीफ़ा दिया

कोरोना वायरस के विभिन्न वैरिएंट का पता लगाने के लिए बने वैज्ञानिक सलाहकारों के सरकारी फ़ोरम इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टिया (INSACOG) के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर शाहिद जमील ने इस्तीफ़ा दे दिया है.

डॉक्टर जमील ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से अपने इस्तीफ़े की पुष्टि की है, उन्होंने इसका कारण साफ़-साफ़ नहीं बताया है.

उन्होंने कहा, “मैं कारण बताने के लिए बाध्य नहीं हूँ.”

हालांकि, डॉक्टर जमील ने रॉयटर्स से इतना ज़रूर कहा कि विभिन्न प्राधिकरण उस तरह से उन साक्ष्यों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपनी नीति तय की हुई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493