संकीर्तन यात्रा में गूंजे शिव के जयघोष

shiv baratआगरा। महा शिवरात्रि के कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। कमला नगर में आमंत्रण यात्रा निकाली गई। शनिवार को नगर में कई मंदिरों और स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसकी शिव मंदिरों में तैयारियां की जाती रहीं।

कमला नगर के ग्रीन पार्क में महा शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्त्रवार को हो गया। इसकी संकीर्तन यात्रा (आमंत्रण यात्रा) ग्रीन पार्क, एफ ब्लॉक, कमला नगर से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। यह यात्रा कमला नगर, बल्केश्वर, विजय नगर कॉलोनी, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई वापस ग्रीन पार्क पहुंची, जिसमें सबसे आगे गणपति की झांकी थी। एक झांकी भोलेनाथ की थी।

भजन मंडली के भक्ति गीतों श्रद्धालु झूम रहे थे। संकीर्तन का मुख्य आकर्षण अहमदाबाद की लक्ष्य प्रेरणा डिवाइन फाउंडेशन की ओर से चलाया गया व्यसन मुक्ति अभियान आयुष्मान भव था, जिसके द्वारा गुटखा और तंबाकू आदि छोड़ने का आ ान किया जा रहा था। संकीर्तन यात्रा में डॉ. सुदर्शन सिंघल, विजय अग्रवाल, गोरेलाल, सतीशचंद अग्रवाल, राजकुमार सारस्वत, रेखा, पूनम आदि शामिल थे। शुक्त्रवार को ग्रीन पार्क में दोपहर 3 बजे द्वादश ज्योर्तिलिंग और अमरनाथ गुफा का शुभारंभ होगा।

मन:कामेश्वर मंदिर- रावतपाड़ा में शनिवार को प्रदोष काल से ही पूजन शुरू हो जाएगा। रविवार को सुबह 4.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। उसके बाद दिन भर श्रद्धालु पूजन कर सकेंगे।

रातभर शिव विवाह की झांकियां सजायी जाएंगी। मंदिर के महंत योगेश पुरी के अनुसार इन झांकियों में बाबा की बरात, हिमालय के द्वार बरात, शिव का रौद्र रूप और दूल्हा स्वरूप होंगे। विदाई की झांकी प्रात- 6 बजे होगी, जिसमें अबीर, गुलाल उड़ाया जाएगा।

बल्केश्वर महादेव मंदिर- बल्केश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि उत्सव शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। शिव भक्त मित्र मंडल के इस आयोजन की जानकारी महंत कपिल नागर ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में मेहंदी की रस्म होगी। 10 मार्च को मंदिर में पूजा अर्चना होगी। शाम 4 बजे श्रीराम चौक, कमला नगर से शिव बरात निकाली जाएगी। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन मंदिर में आकर्षक फूल बंगला सजाया जाएगा। 11 मार्च को सुबह 8 बजे खप्पर पूजन होगा। अपराह्न 3 बजे महिला संगीत मंदिर परिसर में होगा।

ब्रंाकुमारीज ईश्वरीय विवि: कालिंदी विहार पर शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ सत्या बहन ने किया, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मनुष्य खुद परेशान होता है।

मुख्य अतिथि विधायक जगन प्रसाद गर्ग थे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, समाजसेवी डीडी सिंघल आदि ने विचार व्यक्त किए। राज बहन ने शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन राजबहादुर राज ने किया, जबकि राकेश, आनंद, छोटेलाल, वीरेंद्र, मधु, गुरुदयाल आदि का सहयोग रहा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493