भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक मार्च को टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
श्री चौहान दोपहर साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ जिले की खरगापुर तहसील के कुड़िला ग्राम पहुँचेंगे। यहाँ श्री चौहान किसानों से चर्चा करेंगे तथा फसलों की हालत देखने खेतों में जायेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ से क्षेत्र के अन्य ग्राम में भी जायेंगे। श्री चौहान कुड़िला से छतरपुर जिले के मांतगुआं जायेंगे। यहाँ भी मुख्यमंत्री खेतों में जाकर ओला से हुई क्षति का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपरान्ह में भोपाल लौटेंगे।
dharmpath.com dharmpath