लोकसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका, कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर भाजपा में शामिल

भोपाल- लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में दल- बदल का खेल जारी है। कांग्रेस पार्टी के अवसरवादी नेता धड़ल्ले से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार सुबह छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस नेता सैयद जाफर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ली।

 

सैयद जाफर के साथ ही विभिन्न जिलों के 64 अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन था। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सभी को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493