मप्र में मीडिया को लेकर एसपी के वीडियो पोस्ट से मचा हड़कंप

सागर-मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पत्रकारों के साथ अभद्रता का मामला अभी थमा ही नहीं था, कि सागर जिला पुलिस कप्तान ने वाट्सऐप ग्रुप में एक आदेशात्मक वीडियो पोस्ट कर दिया. इस वीडियो से काफी बवाल मच गया. इस बवाल के बाद वीडियो को डिलीट कर दिया गया. कांग्रेस ने इस आदेशात्मक वीडियो पर आपत्ति जताते हुए इसे अधिकारों का दुरुपयोग और तानाशाही की शुरुआत बताते हुए इसकी निंदा की है.

जिले के जनसम्पर्क कार्यलय द्वारा पत्रकारों को सूचना प्रदान करने डीपीआर नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है. इस ग्रुप में जनसम्पर्क की तरफ से सागर एसपी अतुल सिंह का एक आदेशात्मक वीडियो पोस्ट किया गया था. इस वीडियो को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने प्रदेश सरकार सहित सागर जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक का यह आदेश अधिकारों का दुरुपयोग और तानाशाही की शुरुआत है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बड़ा सवाल ये है कि क्या ये आदेश शासन की तरफ से जारी हुआ है या फिर मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान नहीं है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493