मेंडिस को फिर झटका, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित

mendislकोलंबो। श्रीलंका ने अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। चयनकर्ताओं ने स्पिनर अजंता मेंडिस को इस बार भी मौका नहीं दिया है। मेंडिस के अलावा बल्लेबाज उपुल थरंगा भी 6 से 23 जून तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंकाई टीम की अगुआई करेंगे। दिनेश चांदीमल को उपकप्तान चुना गया है। मेंडिस को मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भी श्रीलंकाई टीम में नहीं चुना गया था। पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी वापसी करेंगे, वह अंगुली में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैचों में नहीं खेल पाए थे।

टीम : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांदीमल (उप कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, कुशल जनित परेरा, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, लाहिरू थिरिमाने, जीवन मेंडिस, तिषारा परेरा, लसिथ मलिंगा, रंगना हेराथ, नुवान कुलशेखरा, शमिंदा इरांगा, सचित्रा सेनानायके और चनाका वेलेगेदेरा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493