SSB Constable Recruitment 2022: एसएसबी में 399 पदों पर आई भर्तियां,10वीं पास कर सकते आवेदन

SSB Constable Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल सशस्त्र सीमा बल ने कान्स्टेबल (SSB Constable Recruitment 2022) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 399 पदों पर उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के नोटिफिकेशन के जारी होने के 30 दिनों तक आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18-23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही स्पोर्ट्स में क्वालिफिकेशन संबंधित सर्टिफइकेट भी होने चाहिए.

उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसी और महिला उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493